Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जांबाज सिपाही ने अपनी जान की परवाह किए बिना घर में लगी आग से बुजुर्ग महिला की बचाई जान

8 अगस्त का दिन था। न्यू मार्केट श्रीजी मंदिर सवाई माधोपुर शहर के पास स्थित तुलाराम नामा के घर सामान्य दिनों की तरह ही शाम को तुलसी के पौधे में उनकी पत्नी ने दीपक जलाया था। किसी को क्या पता था सामान्य से दीपक में जल रही बाती से पर्दा आग पकड़ लेगा। पर्दे में लगी आग से मकान के प्रथम तल पर रखे सामान ने आग पकड़ ली। मकान से धुंआ और आग की लपटे बाहर निकलने लगी तो मौहल्ले में हड़कंप मच गया। पड़ौसी ने तत्काल इसकी सूचना सवाई माधोपुर शहर चौकी इंचार्ज थाना कोतवाली जितेन्द्र सिंह एएसआई को दी, तो वह तुरन्त कांस्टेबल पवन सिंह दागोर एवं महेश कुमार के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना अग्निशमन प्रभारी को भी दी।

 

 

The brave soldier saved the life of an elderly woman from the fire in the house without caring for his life in sawai madhopur

 

 

परन्तु तंग गलिया होने के कारण अग्निशमन वाहन का पहुंचना संभव न था। ऐसी परिस्थिति में उन्होंने प्रथम तल पर सीढ़ी लगाकर देखा और मौका मुआयना किया। परन्तु किसी भी प्रकार से अन्दर पहुंचना संभव न था। वे अपनी जान की परवाह न करते हुए सीढ़ियों से ऊपर गए और प्रथम तल पर स्थित साइड गेट था, उसको तोड़कर वे जब अंदर घुसे को देखा की धुंआ ही धुंआ है और आग की लपटे उठ रही हैं। अगर आग पर काबू न पाया गया तो आग से अन्य पड़ोसियों के मकान में आग लगने की संभावनाएं थी और पट्टी का मकान होने के कारण पट्टियां गर्म होने के कारण तड़क कर टूट भी सकती थी और बिजली आपूर्ति के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

 

उन्होंने सर्व प्रथम मकान की विद्युत सप्लाई को बन्द किया। जनसहयोग से पानी डालकर आग पर काबू पाया और तोलिया गीला कर खिड़कियों के कांच जो कि आग के कारण बहुत गर्म हो चुके थे उन्हें तोड़ा। वहीं पास में ही 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला मंडूरी देवी पलंग पर लेटी धुंआ के कारण जोर-जोर से खांस रही थी, बुजुर्ग महिला को चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने पड़ोसी की छत पर शिफ्ट किया। इस प्रकार जांबाज पुलिस अधिकारी की सूझबूझ से न सिर्फ बड़ा हादसा टला, बल्कि बुजुर्ग महिला की जान भी बच सकी।

 

 

उनके इस कारनामे से प्रसन्न होकर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने उनका नाम स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किए जाने हेतु जिला प्रशासन को भेजा। 15 अगस्त भारत की स्वतंत्रता के जिला स्तरीय समारोह में जब उद्घोषक ने उनका नाम पुकारा तो उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गडगड़ाहट से उनका स्वागत किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !