Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सभी पत्रकार संगठनों को एकजुट होकर लड़नी होगी पत्रकारों की लड़ाई

आईएफडब्ल्यूजे ने मनाया 74वां स्थापना दिवस

जयपुर:- इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) का 7वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर के सभागार में मनाया गया। इस मौक पर राजस्थान प्रांत का प्रांतीय सम्मेलन हुआ। पत्रकारों की विभिन्न लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक प्रदीप भंडारी ने कहा कि सभी संगठनों को एक होकर पत्रकार हितों की लड़ाई लड़नी होगी।

 

 

IFWJ celebrates 74th foundation day in jaipur rajasthan

 

 

भारतीय पत्रकार जगत सभी विचारधाराओं के साथ 140 करोड़ भारतवासियों के हितों की मुखर आवाज बनता है, ऐसी स्थिति में समाज के सभी वर्गों को समझना होगा कि यदि पत्रकार सुरक्षित होगा तो सभी भारतवासियों के जीवन भी सुरक्षित रह पाएंगे। वरिष्ठ पत्रकार शिप्रा माथुर ने कहा कि आज आवश्यकता है कि पत्रकार पत्रकारिता के मूल्यों और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को पहचाने तभी सार्थकता है। उन्होंने पत्रकारों को क्षेत्र के विशेषज्ञ द्वारा लिखे गए शोध का अध्ययन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

 

 

विशिष्ट अतिथि इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पचार ने महाभारत काल में पंचांग को और शेरशाह सूरी के काल में वाक्या को पत्रकारिता का ही प्रारंभ स्वरूप बताया और साथ ही आवश्यकता जताई कि पत्रकारों की एक पहचान के लिए वकीलों और डॉ. की तर्ज पर ही ड्रेस कोड लागू होना चाहिए ताकि इस प्रोफेशन पत्रकारिता को भी सम्मानजनक पहचान प्राप्त हो सके। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ ने संगठन की गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक कहा कि इस बार संगठन प्रदेश की समस्त 200 विधानसभाओं में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों से मिलकर यह लिखित आश्वासन लेने की बात कही जिसमें वह पत्रकारों को आश्वस्त करेंगे कि जीतने के पश्चात वह विधानसभा में पत्रकारों से जुड़े विषयों को उठाएंगे।

 

 

समारोह को वरिष्ठ पत्रकार अमित भट्ट, प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधा रमण शर्मा, जयपुर जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी सम्बोधित किया। समारोह का मंच संचालन पिंक सिटी प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव रघुवीर जांगिड़ ने किया गया। अंत में वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के सलाहकार शंकर नागर ने अतिथियों के साथ ही जिलों से आए सभी पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !