Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

कल आयोजित होगा आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन का जिला अधिवेशन

कल आयोजित होगा आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन का जिला अधिवेशन व वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह

 

आईएफडब्ल्यूजे, राजस्थान (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट) का जिला अधिवेशन एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह 30 जुलाई 2022, शनिवार को सवाई माधोपुर के रणथंभौर रोड़ स्थित होटल हिलव्यू रिसोर्ट गेट नंबर 2 में आयोजित किया जाएगा। जिसमें संगठन के 150 से अधिक पत्रकार भाग लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

 

 

ifwj district sawai madhopur convention will be held on 30 july 2022 in ranthambore

 

 

संगठन के मीडिया प्रभारी राजेश गोयल ने बताया कि अधिवेशन में आईएफडब्ल्यूजे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में आयोजित पत्रकारों के इस महाकुम्भ में दौसा सांसद जसकौर मीना, सवाई माधोपुर जिला प्रमुख सुदामा मीना, उप जिला प्रमुख बाबू लाल बनोटा, सवाई माधोपुर प्रधान निरमा मीना, मलारना डूंगर प्रधान देव पाल मीना, नगर परिषद सवाई माधोपुर के सभापति विमल चंद महावर, गंगापुर सिटी नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल सहित प्रदेश एवं जिले के जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों सहित उपखण्ड गंगापुर सिटी, बौंली, मलारना डूंगर, खण्डार, चौथ का बरवाड़ा एवं बामनवास संगठन पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा जिले भर के पत्रकार भाग लेंगे।

 

 

 

गोयल ने बताया कि 11:00 बजे से प्रारम्भ होने वाले इस अधिवेशन में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ मुख्य वक्ता के रूप में सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे उसके अलावा उपस्थित अतिथियों का उद्बोधन होगा। इस बीच सम्भाग के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों व उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के बीच भी आपसी संवाद के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा मुख्य विषय रहेगी।

 

 

 

 

अधिवेशन की तैयारियों को आज शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, महामंत्री शंकर नागर ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। आईएफडब्ल्यूजे के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने जिले के सभी पत्रकारों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

 

 

 

 

Stenographer

 

आदर्श स्टेनो क्लासेज (ऑफ़लाइन/ऑनलाइन)

जहां पर सभी स्टेनो कॉम्पीटीशन की तैयारी करवाई जाती है। जैसे आरएसएसएमबी स्टेनो, एसएससी स्टेनोग्राफर, राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर, सीआईएसएफ, बीएसएफ एवं सीआरपीएफ स्टेनोग्राफर परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है।

बैच प्रारंभ :- 1st और 15th हर महीने

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-

सर जयसिंह भारद्वाज (सीनियर इंस्ट्रक्टर स्टेनो)

8005606583 / 9414496505

पता :- Plot No. E 10-11, RIICO Industrial Area, Sawai Madhopur

About Vikalp Times Desk

Check Also

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !