Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सांसद जसकौर मीना के प्रयासों से राजस्थान में पशु बीमा योजना होगी प्रारंभ

पशुपालन राजस्थान में परंपरागत रूप से चला आ रहा जीविकोपार्जन का अति-महत्वपूर्ण साधन है। इसी विषय पर मैंने पशुओं की अकाल मृत्यु से होने वाले पशुपालक के नुकसान की ओर राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का ध्यान एक पत्र के माध्यम से 11 फरवरी 2022 को आकृष्ट कराया था और उनसे पशु बीमा प्रारंभ करने का अनुरोध किया था।
Animal insurance scheme will start in Rajasthan with the efforts of MP Jaskaur Meena
2 मार्च 2022 को उन्होंने इस सुझाव पर संज्ञान लेते हुए एक पत्र लिख कर इस विषय को गंभीरता से लेने के विषय में सूचित किया। प्रसन्नता का विषय है की आज राजस्थान सरकार ने मेरे सुझाव की गंभीरता को समझते हुए नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत राजस्थान में पशु बीमा योजना प्रारंभ करने के आदेश दिए हैं।
जिसमें एक वर्ष के लिए 4.42 प्रतिशत, दो वर्ष के लिए 7.9 प्रतिशत, तीन वर्ष के लिए 10.85 प्रतिशत पशु की कीमत के अनुसार प्रीमियम लगेगा, जिसके तहत इसमें गाय, भैंस, ऊंट, सांड, घोड़े, बकरी, भेड़ और सुअर का बीमा कराया जा सकता है। पशु पालन और डेयरी की ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था में अति-महत्वपूर्ण भूमिका है। आशा करती हूं की अधिक से अधिक ग्रामीणों तक इस बीमा योजना का लाभ पहुंचे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !