Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

देश में व्याप्त कोरोना को कवर कर रहे पत्रकारों को सरकार की ओर 50 लाख की राशि का बीमा कवर कराने की मांग को लेकर इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजा है।
आईएफडब्ल्यजे जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर राजेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा है कि जिस प्रकार राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण के दौरान आकस्मिक दुर्घटना घटित होने पर पचास लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है, ये बहुत ही सराहनीय कदम ओर जरूरी भी था, लेकिन इस केटेगरी में प्रदेश के पत्रकारों को शामिल नहीं किया गया है। जबकि प्रदेश के पत्रकार भी सरकारी कर्मचारियों की तरह बढ़-चढ़कर अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर कोरोना संक्रमण की खबरों को कवर कर रहे हैं।

IFWJ State President wrote a letter to the Chief Minister Rajasthan
उन्होंने पत्र में लिखा है कि सरकार द्वारा उन्हें किसी प्रकार के संसाधन भी मुहैया नहीं करवाए गए हैं। पत्रकार अपनी रिश्क के ऊपर सरकार व आम जनता की सेवा में लगे हुए हैं। ऐसी स्थिति में सरकार को चाहिए कि पत्रकारों का ध्यान रखते हुए उन्हें भी 50 लाख की राशि का बीमा मुहैया कराया जाए, ताकि पत्रकार निश्चिंत होकर देश व राज्य की जनता के लिए निश्चिंत होकर अपनी सेवाएं दे सकें।
राठौड़ ने पत्र में उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री उनकी मांग व पत्रकारों के हित में जरूर कोई कदम उठाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !