Thursday , 22 October 2026
Breaking News

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आईएफडब्ल्यूजे उतरा सड़कों पर 

कैबिनेट मंत्री खाचरियावास, आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ , मुख्य सचिव उषा शर्मा ने दिया आश्वासन 

 

पिछले लम्बे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून सहित अन्य लम्बित मांगों के लिए लगातार संघर्षरत इंडियन फैडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) की राजस्थान प्रदेश इकाई के आव्हान पर विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में आए पत्रकारों ने जयपुर में जुलुस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

 

प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पत्रकारों ने जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब से विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपने के लिए आठ सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल तैयार किया ,जहां पहले अनुमति पांच फिर तीन करने पर पत्रकार संगठन आक्रोशित हो गया और विधानसभा के बाहर ही धरने पर बैठ गया , बरसात की बूंदें भी पत्रकारों को विचलित नहीं कर पाई और वह चार घंटे वहीं सड़क पर डटे रहे।

 

IFWJ took to the streets demanding the Journalist Protection Act in jaipur

 

पुलिस प्रशासन की समझाइश के लम्बे दौर के पश्चात कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने एक दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा बुलाया और ज्ञापन लेते हुए कहा कि पत्रकारों की सभी मांगे पूर्णतः वाजिब है, पूर्व में भी उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर पत्रकारों की इस मांग का समर्थन किया था और आज भी अपने वादे पर कायम है। वह मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।

 

उसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ तथा मुख्य सचिव उषा शर्मा से मिला जहां उन्होंने अपनी मांगों की विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन की गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया। जिस पर उन्होंने संगठन से कुछ अन्य जानकारियां भी मांगी और पत्रकार सुरक्षा कानून के विभिन्न राज्यों के मसौदों के अनुरूप ही राजस्थान प्रदेश में भी इसे क्रियान्वित करवाने का आश्वासन दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !