Sunday , 7 June 2026
Breaking News

संयुक्त निदेशक उद्यान ने किसानों को निः शुल्क वितरित किए सब्जी बीज किट

संयुक्त निदेशक उद्यान भरतपुर योगेश कुमार शर्मा ने नवनिर्मित कार्यालय उप निदेशक उद्यान सवाई माधोपुर में बुधवार को पौधारोपण कर आमजन को प्रकृति बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की लाइफ लाइन होते है। इसीलिए हमें ना केवल वृक्षारोपण कार्य करते रहना चाहिए, बल्कि पहले से लगे हुए पेड़ पौधों की देखभाल भी करते रहना चाहिए। पेड़ पौधों से हमारे जीवन की अधिकांश आवश्यकताएं पूरी हो जाती है।

 

इसलिए पेड़ पौधे हमारे समाज में बहुत ही उपयोगी है। सवाई माधोपुर प्रवास के दौरान शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के तहत बुधवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत सुनारी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किसानों को निःशुल्क सब्जी बीज किट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने किसानों को सब्जी बीज किट वितरित करते हुए करते हुए कहा कि मानव शरीर में विभिन्न तरह के विटामिन, खनिज लवण, पोषक तत्व इत्यादि की आवश्यकता होती है। सब्जियों से हमें इन सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हो जाती है।

 

Joint Director Horticulture distributed free vegetable seed kits to the farmers in sawai madhopur

 

उन्होंने उपस्थित किसान भाईयों से अपने अपने घरों, खेतों में यथासंभव सब्जी उत्पादन करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादन अगर व्यावसायिक स्तर पर संभव नहीं हो तो अपने-अपने घरों में किचन गार्डन तैयार करें, जिससे परिवार को ताजा, कीटनाशी मुक्त, जैविक तथा हरी सब्जियां निरंतर उपलब्ध हो सकें। उप निदेशक उद्यान चंद्र प्रकाश बड़ाया ने उपस्थित किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा कार्यालय उप निदेशक उद्यान सवाई माधोपुर के माध्यम से किसानों के लिए फल बगीचों की स्थापना, ग्रीन हाउस स्थापना, बूंद-बूंद सिंचाई संयंत्र, फव्वारा संयंत्र, मिनी फव्वारा संयंत्र, लो टनल, प्लास्टिक मल्च, सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा आधारित मोटर पंप वर्मी बेड इत्यादि पर अनुदान दिया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठा सकते है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि, उद्यान विभाग के क्षेत्रीय कृषि पर्यवेक्षक अथवा सहायक कृषि अधिकारी से संपर्क करें। वहीं जिला स्तर पर उद्यान विभाग से संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी राजेन्द्र कुमार बैरवा, कृषि पर्यवेक्षक सुनारी सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !