Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर के चुनाव में आईएफडब्ल्यूजे जीता भारी बहुमत से

पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर के वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए। घोषित हुए चुनाव परिणामों में आईएफडब्ल्यूजे संगठन के समर्थित उम्मीदवारों के पूरे पैनल ने बड़ी जीत हासिल की है। आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में संगठन द्वारा घोषित पेनल के सभी सदस्यों ने चुनाव में विजयी प्राप्त कर परचम लहराया और साथ ही यह भी स्पष्ट संदेश दिया है कि आईएफडब्ल्यूजे संगठन हर मोर्चे पर एकजुट हैं। इसी का परिणाम है कि पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर के सदस्यों ने संगठन के उम्मीदवारों को अपना मत एवं समर्थन देकर ऐतिहासिक जीत दिलाई।

 

IFWJ won the election of Pink City Press Club Jaipur with a huge majority in rajasthan

 

चाहे चुनाव हो या सरकार के सामने पत्रकारों की समस्याओं को रखने का विषय, संगठन हमेशा पत्रकारों के हितार्थ अपनी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा और तत्परता से अग्रसर रहेगा। जीत के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारी जयपुर स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय आए जहां संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने उनका स्वागत किया और प्रेस क्लब को और ऊंचाईयों पर ले जाने और पत्रकार हितार्थ कार्य करने का वादा लिया। प्रदेश भर से संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !