Thursday , 22 October 2026
Breaking News

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

जिला प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जन घोषणा पत्र, बजट घोषणा, मुख्यमंत्री महोदय तथा द्वारा समय-समय पर की गई घोषणाओं, राज्य और केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, विभिन्न प्रोजेक्ट, निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक की शुरूआत में प्रभारी मंत्री ने जन अधार कार्ड वितरण में सवाई माधोपुर का राज्य में प्रथम स्थान पर आने पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन को बधाई दी।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि सभी अधिकारी गुड गवर्नेंस और जवाबदेह प्रशासन को धरातल पर शत- प्रतिशत लागू करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ समेत ब्लाॅक स्तर का प्रत्येक अधिकारी नियमित जनसुनवाई करें ताकि लोगों को ऐसे काम के लिये जिला कलेक्टर या हमसे मिलने नहीं आना पडे, जिसका ब्लाॅक या ग्राम पंचायत स्तर पर ही निराकरण हो जाना चाहिए।

In-charge minister parsadi lal meena gave instructions to speed up development work
प्रभारी मंत्री ने चम्बल-सवाई माधोपुर-नादौती पेयजल परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वे स्वयं प्रति सप्ताह इस प्रगति का फीडबैक लेंगे। उन्होंने जून तक गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के 31 गांवों में चम्बल का पानी पहुंचाने के निर्देश दिये। सवाई माधोपुर तक आने वाली पेयजल लाइन भी जल्द से जल्द बिछवाने के निर्देश दिये। इस कार्य में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून में जिले में औसत से काफी कम बारिश हुई है। अभी से सभी शहरों और गांवों का एक्षन प्लान बना लें। उन्होंने जल जीवन मिशन में अभी तक केवल 25 गांवों में ही प्रोजेक्ट स्वीकृत करवाने को गम्भीर माना तथा निर्देश दिये कि एक माह के भीतर कम से कम 100 अतिरिक्त गांवों के लिये प्रोजेक्ट स्वीकृत करवायें। इस योजना में दिसम्बर माह तक 11 हजार घरों में नल कनेक्शन दिये गये हैं। उन्होंने दोनों नगर परिषद क्षेत्रों में अमृत योजना के पेयजल बिन्दु में प्रगति लाने के निर्देश दिये। अभी तक सवाई माधोपुर में 50 प्रतिशत तथा गंगापुर सिटी में 72 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है। बजट घोषणा की पालना में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 नलकूप मय सोलर प्लांट लगने हैं। इनमें से 17 का कार्य पूर्ण तथा 14 का कार्य प्रगति पर है। प्रभारी मंत्री ने शेष 9 कार्य भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जिले में 186 नलकूप मय सोलर प्लांट तथा डी-फ्लोराइड यूनिट के लगने हैं। इनमें से 52 का कार्य पूर्ण तथा 15 का कार्य प्रगति पर है। प्रभारी मंत्री ने शेष कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री ने जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियन्ता को घरेलू कनेक्शन के लम्बित प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करने, कृषि क्षेत्र को निर्धारित समय बिजली आपूर्ति करने, बाडौली जीएसएस समेत अन्य निर्माणाधीन जीएसएस का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने डीएसओ रघुनाथ को निर्देश दिये कि जिन निलम्बित राशन डीलरों से वसूली की जानी है, उनसे तत्काल राशि जमा करवायें अन्यथा 2 दिन के भीतर एफआईआर दर्ज करवायें। पोस मशीन की रसीद उपभोक्ता को न देने वाले डीलरों के लाइसेंस निलम्बित करें।
प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि जिले के सभी सरका स्कूलों की पेयजल, शौचालय, भवन, कक्षा कक्ष, बिजली कनेक्शन आदि की लेटेस्ट सूचना संकलित करें। जो सुविधा उपलब्ध नहीं है या भवन की मरम्मत की जानी है तो राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवायें।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदनों पर बेवजह अब्जेक्शन लगाने को गम्भीरता से लिया जायेगा। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार, अनुप्रति, सुखद दाम्पत्य योजना की भी प्रगति समीक्षा की।
प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में प्रगति तेज करने के निर्देश दिये। मलारना डूंगर-सांकडा सड़क निर्माण के लिये आगामी 28 जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे। इस सड़क का निर्माण निर्धारित अवधि में पूर्ण गुणवत्ता से करवाने के निर्देश दिये। बामनवास में काॅलेज, मच्छीपुरा में देवनारायण आवासीय विद्यालय, बामनवास में आईटीआई, चौथ का बरवाड़ा में संस्कृत शिक्षण संस्थान और देवनारायण आवासीय विद्यालय, गंगापुर सिटी में कोर्ट, मलारना डूंगर में माॅडर्न रेकार्ड रूम, और लिटिगेंट शेड, सवाई माधोपुर में अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय के भवनों का निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, निवेश प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा कर इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आगामी ढाई माह में 6 हजार आवास निर्माण पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जिले में कोरोना वैक्सीन (कोविशील्ड) की 8990 डोज आ चुकी हैं। 16 जनवरी से चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को ये टीके लगाये जाएंगे। गंगापुर सिटी उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल सवाई माधोपुर तथा बजरिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ये टीके लगाये जाएंगे।
प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी से कानून व्यवस्था का फीडबैक लिया। बैठक में एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद सीईओ आर.एस. चौहान, डीएफओ जयराम पांडे, शिवचरण बैरवा, एसडीएम कपिल शर्मा, तहसीलदार प्रीति मीणा, सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीणा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !