Thursday , 22 October 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री करेंगे कोरोना वैक्सीनेशन का राज्य स्तरीय शुभारम्भ

“मुख्यमंत्री करेंगे कोरोना वैक्सीनेशन का राज्य स्तरीय शुभारम्भ”

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे कोविड-19 वैक्सीनेशन का वीसी के माध्यम से राज्य स्तरीय शुभारम्भ करेंगे।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिये हैं कि क्षेत्र के सरपंच, वीडीओ, स्थानीय चिकित्सा अधिकारी, एएनएम आदि को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वीसी में शामिल होने के लिये ब्लाॅक मुख्यालय स्थित वीसी रूम बुलायें।

“बालिका को किया परिजनों के सुपुर्द”

जयपुर से गायब हुई 13 वर्षीय बालिका को बाल कल्याण समिति के आदेश पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जयपुर मुंबई सुपरफास्ट में कॉलर द्वारा चाइल्डलाइन कंट्रोल पर एक लावारिस बालिका के ट्रेन में रोते हुऐ बैठे होने की सूचना दी थी। जिस पर चाइल्डलाइन टीम मेंबर लवली जैन एवं कपिल स्वर्णकार ने स्टेशन पहुंचकर बालिका को अपने संरक्षण में ले लिया और आरपीएफ में डीडी एंट्री करा कर चाइल्डलाइन कार्यालय पर लेकर आए। परामर्श के दौरान बालिका ने बताया कि वह जयपुर सीतापुरा की रहने वाली है और तीन लड़के उसको किडनैप करके ट्रेन में छोड़ गए। उसके पापा जयपुर में रहकर कबाड़ी का काम करते हैं। बालिका द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके परिजनों को बालिका के सकुशल सवाई माधोपुर चाइल्डलाइन के संरक्षण में रखने की सूचना दी गई। बालिका के परिजनों के सवाई माधोपुर पहुंचने पर बाल कल्याण समिति के आदेश पर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

CM Ashok Gehlot will inaugurate state level of corona vaccination tomorrow

 

“सदर थाना भवन का लोकार्पण कल”

जिला प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा शनिवार, 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे गंगापुर सिटी सदर थाने के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।

 

“गर्म कपड़ों का किया वितरण”

भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेंद्र मीणा के द्वारा क्षेत्र में गरीब असहाय लोगों को गर्म कपड़ों के वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरूआत अक्टूबर में की गई थी। जिसके तहत अब तक करीबन 500 लोगों को गर्म कपड़े वितरण किए जा चुके हैं।
बामनवास कि पट्टी कला व पट्टी खुर्द दोनों ग्राम पंचायतों में एक दर्जन मोहल्लों में मकर सक्रांति के पावन पर्व पर बुजुर्गों के सम्मान में मिशन के तीसरे चरण असहाय निर्धन गरीब महिला पुरूष बच्चों व जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए। जिसमें जर्सी, टोपे, मफलर, इनर, शाॅल, कम्बल, छोटे बच्चों के लिए जेकेट आदि सामग्री का वितरण किया गया है। इस मिशन के चलते कल 150 लोगों को गर्म कपड़े वितरण किए गए।
इस मिशन में युवा साथी मनीष बामनवास, बुद्धि पंडित, धीरज लोदवाल, माहत्मा ज्योतिबा फुले अध्यक्ष तेजराम सैनी, युवा नेता विक्रम मीणा, मनोज मीणा, मदनमोहन वैष्णव, सोनू माली, मनीष राय आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

इसी प्रकार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा पखवाड़े के तहत 12 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक चलने वाले युवा महोत्सव कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद व गरीब परिवारों के बच्चों एवं बच्चियों को गर्म एवं ऊनी वस्त्र बांटे गए।
नगर मंत्री मनीष गौतम ने बताया कि उनको घर पर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया एवं विद्यालय खुलने के बाद विद्यालयों में प्रतिदिन उपस्थित रहने का की प्रेरणा दी। स्वच्छता और साफ वस्त्र पहनने की सलाह दी और साफ सफाई से रहने का आग्रह किया। कोरोना महामारी में सावधानी एवं मास्क लगाकर रहने के बारे में बताया।
इस अवसर पर शिवदयाल मथुरिया जिला सह प्रमुख, कार्यालय प्रमुख विजेंद्र कुमार शर्मा, महाविद्यालय प्रमुख तनुज शर्मा, मयंक मथुरिया आदि उपस्थित रहे।

“छापर कॉलोनी में कीचड़ एवं गंदगी का जमावड़ा”

खण्डार उपखंड मुख्यालय क्षेत्र की छापर कॉलोनी में जगह-जगह पर कीचड़ एवं गंदगी का आलम देखा जा सकता है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि छापर कॉलोनी 2 ग्राम पंचायतों में विभाजित है। खंडार ग्राम पंचायत एवं गोठड़ा ग्राम पंचायत। कॉलोनी में जगह-जगह पर पानी का भरा हो रहा है। पानी का अधिक भरा होने से जगह जगहों पर कीचड़ एवं गंदगी का जमावड़ा बना हुआ है। अधिक गंदगी के होने से हमारे परिवार के बुजुर्ग एवं छोटे बच्चे अक्सर मौसमी बीमारियों के शिकार रहते हैं। दुर्गंध एवं बदबू से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। लोगों को पैदल एवं वाहन से आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने बताया कि जब भी सफाई संबंधी परेशानियों को ग्राम पंचायत में देकर जाते हैं तो एक दूसरी ग्राम पंचायत बता कर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। ग्राम पंचायत से लेकर उपखंड मुख्यालय प्रशासन तक को कई बार अवगत करवा दिया गया है। लेकिन अभी तक कॉलोनी के हालात वैसे ही बने हुए हैं। इसीलिए पीड़ित ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार से स्वच्छ भारत अभियान का हवाला देते हुए सफाई के लिए गुहार लगाई है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !