Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जनसमस्या समाधान राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता – परसादी लाल

जिला प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने आज शुक्रवार को सर्किट हाउस में आमजन की सार्वजनिक और निजी समस्याएं सुनी तथा सम्बंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री ने डंपिंग यार्ड की चारदीवा व अन्य कार्य 4-5 दिन में पूर्ण करवाने के निर्देश दिये ताकि कचरा निस्तारण सम्बंधी समस्या का समधान हो। उन्होंने साहू नगर में सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम और नगर परिषद आयुक्त को पुलिस उप अधीक्षक के साथ मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। व्यापार मंडल, बजरिया ने डिवाईडर सम्बंधी समस्या का समाधान करने की मांग की। इस पर नगर परिषद आयुक्त को कोई विकल्प सुझाने के निर्देश दिये। आटुन खुर्द में श्मशान के रास्ते पर किये अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये। चांदनहोली में उच्च माध्यमिक विद्यालय की मरम्मत करवाने के निर्देश दिये। इसी गांव से रमजानीपुरा तक सड़क बनाने की मांग पर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। परिवादियों ने सवाई माधोपुर शह गौरव पथ चौड़ा करने की मांग की। रणथम्भौर रोड़ा पर कुछ होटल संचालकों द्वारा सरका भूमि पर सड़क बना देने की शिकायत पर जाॅंच का आश्वासन दिया।

Mass problem solution is the first priority of the state government - Parsadi Lal Meena
जनसुनवाई के बाद प्रभारी मंत्री ने बताया कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके लिये जन सूचना पोर्टल, जन कल्याण पोर्टल, सम्पर्क पोर्टल, 181 हैल्पलाइन के सफल संचालन के साथ ही जनप्रतिनिधि और अधिकारी नियमित सुनवाई भी कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, नगर परिषद सभापति विमलचन्द महावर, एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी, एएसपी गोपाल सिंह कानावत, जिला परिषद सीईओ आर.एस. चौहान, सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीणा, शिवचरण बैरवा, एसडीएम कपिल शर्मा, तहसीलदार प्रीति मीणा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !