Sunday , 18 May 2025
Breaking News

राजस्थान में क्रिकेट संघों पर नेताओं और नेता पुत्रों का बढ़ता जा रहा कब्जा

राजस्थान में क्रिकेट संघों में नेताओं की एंट्री तो थी ही, अब नेता पुत्रों को भी क्रिकेट संघों की राजनीति रास आने लगी है। कई नेताओं के पुत्र धीरे-धीरे क्रिकेट संघों में और इस बार जो संख्या निकल कर आई है। उसने तो पिछले सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। पिछले कुछ समय से तो जिसकी प्रदेश में सरकार बनी। करीब दो दशकों से तो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर भाजपा और कांग्रेस का ही कब्जा होता रहा है। कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस नेता और भाजपा की सरकार में भाजपा नेता आरसीए और जिला क्रिकेट संघों में घुसने लगे हैं। शुक्रवार को ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पुत्र पवन दिलावर को बारां जिला क्रिकेट एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद एक बार फिर क्रिकेट में राजनीतिक दखल बढ़ने को लेकर बहस छिड़ गई है और हर तरफ यही चर्चा चल पड़ी है कि क्या राजनीतिक दखल से क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा?

 

ये नेता पुत्र हैं क्रिकेट संघ में विभिन्न पदों पर काबिज

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। सरकार बदली तो पद तो चला गया, लेकिन राजसमंद क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष के पद पर काबिज है। कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया के पुत्र यश जैन पिछले साल नवम्बर में ही बारां क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने थे। वे वर्तमान में भी इस पद पर है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के पुत्र धनंजय सिंह खींवसर नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो वैभव गहलोत पद से हटे और धनंजय सिंह आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष बन गए।

 

Increasing control of politicians and leaders' sons over cricket associations in Rajasthan

 

 

कुछ समय पहले ही एडहॉक कमेटी बनाई गई है। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ की भी चूरू क्रिकेट संघ में एंट्री हो चुकी है। वे चूरू क्रिकेट संघ के अध्यक्ष है, लेकिन अभी कुछ विवादों के चलते चुनाव की वैधता के सवाल बने हुए है। राजस्थान क्रिकेट संघ की जगह फिलहाल एडहॉक कमेटी काम कर रही है, एडहॉक कमेटी का अध्यक्ष भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी को बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं का भी क्रिकेट खासा रास आने लगा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी वर्तमान में राजसमंद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष है। राजस्थान क्रिकेट संघ के संरक्षक भी रह चुके है। कांग्रेस के नेता रहे और गत माह भाजपा में शामिल हो चुके रामपाल शर्मा भीलवाड़ा जिला क्रिकेट संघ के सचिव है। शर्मा राजस्थान क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष रह चुके है।

 

शर्मा एक बार सांसद का चुनाव भी लड़ चुके हैं और कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी रह चुके है। कांग्रेस विधायक रतन देवासी वर्तमान में जालोर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष है। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सिरोही जिला क्रिकेट संघ के सचिव है। कांग्रेस के प्रदेेश महासचिव अमित पठान कोटा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद है। वहीं क्रिकेट से जुड़े जानकारों के अनुसार पूर्व मंत्री महेश जोशी, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह, गौरव वल्लभ, रामेश्वर डूडी भी क्रिकेट संघों से जुड़े रह चुके है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के सचिव है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 May 25

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की …

चोरों ने दो मुख्य मंदिरों को बनाया निशाना

चोरों ने दो मुख्य मंदिरों को बनाया निशाना     सवाई माधोपुर: बौंली में अज्ञात …

Collector conducted a surprise inspection regarding heatwave management in sawai madhopur

हीटवेव प्रबंधन एवं चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिले में भीषण गर्मी एवं मौसमी बीमारियों के प्रभाव को देखते हुए जिला …

Tributes paid to senior journalist and IFWJ national president K. Vikram Rao

वरिष्ठ पत्रकार एवं आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव को दी श्रद्धांजलि

सवाई माधोपुर: देश के ख्यातनाम पत्रकार एवं अग्रणी पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. …

CBN Kota Chittorgarh News 16 May 25

बाइक पर ड्र*ग्स ले जाते युवक को दबोचा

कोटा: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने अ*वैध मा*दक पदार्थ त*स्करी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !