नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट यानी स्पैडेक्स के तहत उपग्रहों की ‘डॉकिंग’ सफलतापूर्वक कर ली है। इसरो ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये ऐताहासिक पल है।
इसरो ने बताया कि भारत ऐसा करना वाला चौथा देश बन गया है। भारत का स्पैडेक्स मिशन 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय समयानुसार रात करीब दस बजे लांच हुआ था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
