Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सैफ अली खान के घर पहुंची पुलिस, वारदात की जगह से लिए फिंगर प्रिंट

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए ह*मले के बाद उनके ब्रांद्रा वाले घर से फिंगर प्रिंट यानी उंगली के निशान जमा किए गए हैं। एक कर्मचारी ने कहा कि फिंगर प्रिंट विभाग से हैं। हमने फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। आगे की प्रक्रिया के बारे में हमारे सीनियर बताएंगे। इसके अलावा मामले की जांच के लिए सैफ अली खान के घर पुलिस भी पहुंची है। अभिनेता सैफ अली खान पर बीती रात चाकू से ह*मला हुआ है और उन्हें इसके बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Police reached Saif Ali Khan house for investigation

ह*मले को लेकर करीना कपूर ने क्या कहा:

मामले पर अभिनेत्री और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर की पीआर एजेंसी ने भी बयान जारी किया है। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉक्टर नीरज उत्तमणी ने कहा कि सैफ पर उनके ब्रांदा वाले घर में अज्ञात शख़्स ने ह*मला किया है। उन्हें करीब साढ़े तीन बजे लीलावती अस्पताल लाया गया। उन्हें छह जगह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक घाव रीढ़ के पास है। उनकी सर्जरी की जा रही है। ये चोट कितनी गहरी है, इस बारे में सर्जरी के बाद बताया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: “अभिनेता सैफ अली खान पर चा*कू से ह*मला”

#News #Mumbai “अभिनेता सैफ अली खान पर चा*कू से ह*मला”

अभिनेता सैफ अली खान पर चा*कू से ह*मला

करीना कपूर की पीआर एजेंसी की ओर से भी ये बताया गया है कि कल रात उनके और सैफ के घर में चोरी की कोशिश हुई है। सैफ के हाथ में चोट आई है और वह अस्पताल में हैं। परिवार के बाकी सदस्य बिल्कुल ठीक हैं। बयान में कहा गया है कि हम मीडिया और फैन्स से धैर्य बनाए रखने और अटकलबाजी न करने का निवेदन करते हैं क्योंकि पुलिस पहले ही इस मामले की जाँच में जुटी हुई है। आप सबकी चिंताओं के लिए शुक्रिया।

सैफ अली खान पर ह*मले पर चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर ने क्या कहा:

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए ह*मले पर एक्टर चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी है।

चिरंजीवी ने कहा कि सैफ अली खान पर एक घु*सपैठिए द्वारा ह*मले की खबर से बेहद परेशान हूँ। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

वहीं जूनियर एनटीआर ने कहा कि सैफ सर पर ह*मले के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूँ। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !