नई दिल्ली: चालू वित्त वर्ष (2024-25) की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ घट कर 6.7 फीसदी पर आ गई है। यह पिछले 15 महीने की सबसे धीमी ग्रोथ है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 8.2 फीसदी रही थी। कृषि और सर्विस सेक्टर दोनों के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से जीडीपी ग्रोथ को झटका लगा है।
भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कृषि क्षेत्र की जीवीए (ग्रॉस वैल्यू एडेड) ग्रोथ 3.7 फीसदी से घट कर 2 फीसदी पर आ गई। जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं की जीवीए ग्रोथ 12.6 फीसदी से घट कर 7.1 फीसदी पर आ गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
