नई दिल्ली: यागी तूफान से प्रभावित देशों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सद्भाव शुरू किया है। ऑपरेशन सद्भाव के तहत भारत ने वियतनाम को 10 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.4 करोड़ रुपये) की मानवीय राहत सहायता भेजी है। भारत ने उत्तरी वियतनाम में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए वियतनाम सरकार को सहायता भेजी है।
35 टन मानवीय सहायता सामग्री को विशेष विमान से वियतनाम भेजा गया है, जिसमें पानी के पानी को साफ करने का सामान, पानी के कंटेनर, कंबल, रसोई का सामान, सोलर लालटेन शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वियतनाम के साथ ही लाओस में भी भीषण बाढ़ आई है।
बाढ़ और भूस्खलन के कारण उत्तरी लाओस में संपत्ति और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे लगभग 40 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। ऑपरेशन सद्भाव के तहत भारत ने लाओस में एक लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) कीमत की आपातकालीन बाढ़ राहत सहायता भेजी है।
Tags Bharat Cyclone Yagi Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates PMO India Relief material Sawai Madhopur App Top News Typhoon Yagi Vikalp Times Yagi
Check Also
सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास
कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …
ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम
ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …
गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …
भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई
नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …
UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
