नई दिल्ली: भारत ने गत शुक्रवार को मध्यम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 की सफल लॉन्चिंग की है। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार इसे ओडिशा के चांदीपुर के इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज से लॉन्च किया गया। यह लॉन्चिंग इसके परिचालन और तकनीकी मानदंडों पर खरी उतरी है। अग्नि-4 मिसाइल को स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड के तहत लॉन्च किया गया है।
अग्नि-4 का सफल परीक्षण भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह भारत के परमाणु प्रतिरोध कार्यक्रम का हिस्सा है। अग्नि-4 मिसाइल की मारक क्षमता 4,000 किलोमीटर से अधिक है। भारत ने इस साल अप्रैल में ओडिशा के तट पर अब्दुल कलाम द्वीप से 1,000 से 2,000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाली नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की थी।
Tags Agni-4 Ballistic Missile Ballistic Missile Bharat Defence Ministry of India Delhi Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Launch New Delhi Sawai Madhopur App Successfully Top News Vikalp Times
Check Also
ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम
ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …
गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …
भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई
नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …
UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …
भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश
असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
