उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गत शनिवार को आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक बस के वैन से टकराने की वजह से बड़ा हा*दसा हो गया है। इस हा*दसे में मृ*तकों की संख्या 17 हो गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि कल शाम सवा छह बजे एक रोडवेज की बस और एक पिक अप वैन में टक्कर हो गई थी। इसमें पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा।
उन्होंने कहा कि घटना में जितने भी मृ*तक थे, उनका पोस्टमार्टम कराके उनके श*व को उनके गांवों में अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि हा*दसे में 17 लोगों की मौ*त हुई है और 16 यात्री घायल हुए हैं। घटना के लिए जिम्मेदार रोडवेज के ड्राइवर की गिर*फ्तार को सुनिश्चित कर लिया गया है। मृ*तकों में सात पुरुष, चार महिलाएं और छह बच्चे शामिल थे। पीएम मोदी के कार्यालय ने इस हादसे पर एक्स पोस्ट में लिखा था कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर इन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। पीएम मोदी ने इस हादसे में मा*रे गए लोगों के परिवार के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का भी एलान किया है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी हादसे के पीड़ितों के लिए दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भीषण सड़क हा*दसे में बड़ी संख्या में लोगों की मृ*त्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ की प्रार्थना। राज्य सरकार से मेरी अपील है कि पीड़ितों को तत्काल इलाज मिले और प्रभावित परिवारों को समुचित मुआवजा दिया जाए।
Tags Accident Hathras Hathras Accident Hathras News Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Pm Modi Police Priyanka Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Sawai Madhopur App Top News Uttar Pradesh Uttar Pradesh News Vikalp Times
Check Also
भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद
भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …
श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!
सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …
दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला
कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …
पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी
जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त
कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
