सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सोमवार को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई एफ डब्ल्यू जे) संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 2026 में आयोजित होने वाले संगठन के जिला स्तरीय अधिवेशन को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई। संगठन के सचिव राजेश गोयल ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में IFWJ संगठन के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई।
जिसमें IFWJ संगठन के सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार की चर्चा की गई। इसके ही साथ IFWJ संगठन के द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय अधिवेशन को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें IFWJ के जिलाध्यक्ष ने निर्णय लेते हुए कहा कि संगठन के सदस्यों द्वारा प्रत्येक उपखंड पर सदस्यों के साथ बैठक कर अधिवेशन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा एवं सभी से सुझाव लेकर अधिवेशन की तारीख और स्थान तय किया जाएगा। इस दौरान बैठक में IFWJ संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजमल जैन, संजय मित्तल, शादाब अली, निर्मल सैन, नरेंद्र शर्मा, पंकज शुक्ला, जितेन्द्र जैन, रोहित गुप्ता, विद्युत कुमार जैन, मुकेश जैन, हरकचंद जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
