नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सस में 50 साल के भारतीय मूल के एक मोटेल मैनेजर की ह*त्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उनकी ह*त्या पत्नी और बेटे के सामने की गई है। भारतीय अधिकारियों ने मैनेजर का नाम चंद्र नागमल्लैया बताया है। एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह वॉशिंग मशीन को लेकर हुए वि*वाद के बाद हुई। सं*दिग्ध मोटेल मैनेजर का सहकर्मी है और उसके आ*पराधिक रिकॉर्ड भी है।
फिलहाल उसे गिर*फ्तार कर लिया गया है और उस पर ह*त्या का आरोप लगाया गया है। यह घटना बुधवार सुबह डलास के डाउनटाउन सुइट्स मोटेल में हुई है। इस पर ह्युस्टन में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास ने नागमल्लैया की “दुखद” मौ*त पर शोक जताया और कहा कि उनकी “निर्ममता से” कार्यस्थल पर ह*त्या कर दी गई। वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर लिखा है कि “हम परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं। आरोपी डलास पुलिस की गिर*फ्त में है। हम इस मामले पर करीबी नजर रख रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
