Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गुजरात के उद्योगपति राजस्थान में करें निवेश, सरकार करेगी हर संभव मदद – भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुजरात और राजस्थान के बीच सदियों से गहरे रिश्ते रहे हैं। ये संबंध हमारे बीच आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सहयोग को निरंतर मजबूत कर एक सुनहरे भविष्य की राह प्रशस्त कर रहे हैं। शर्मा शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सदाकाल गुजरात कार्यक्रम-2024‘ को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य संस्कृति, वेशभूषा और खान-पान को एक-दूसरे से इस तरह साझा करते हैं कि राजस्थानी और गुजराती एक ही परिवार के सदस्य लगते हैं। दोनों राज्यों के लोक नृत्यों जैसे गरबा, घूमर, भवाई और लोक संगीत व लोक कथाओं में गहरा संबंध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के लोग देश-विदेश में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसी हस्तियां गुजरात से ही आती हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर पूरी दुनिया का विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री पूरे विश्व को नई राह दिखा रहे हैं और सभी देश उनसे प्रभावित हैं। शर्मा ने कहा कि आज दुनिया के सबसे सफल व्यवसायियों में गुजराती एवं मारवाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान अपने समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और अनुकूल औद्योगिक वातावरण के साथ निवेश के लिए एक आदर्श स्थान है। राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Industrialists of Gujarat should invest in Rajasthan, - Bhajanlal Sharma
उन्होंने गुजराती उद्योगपतियों से राजस्थान में निवेश करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के समान ही राजस्थान में भी निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। यहां खनन, पर्यटन, ऊर्जा, कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसर उपलब्ध हैं। राजस्थान में निवेशकों के लिए भूमि अधिग्रहण की आसान प्रक्रिया, कर छूट, एकल खिड़की प्रणाली जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं एवं सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में युवा और कुशल श्रमशक्ति भी मौजूद है, जो विभिन्न उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से रिश्ते मजबूत होते हैं और लोगो को एक-दूसरे के साथ काम करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में उपस्थित गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की पहल के माध्यम से देश के लोगों के बीच भावात्मक संबंधों को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि आज देश-दुनिया में भारत की एक नई पहचान स्थापित हो रही है। उन्होंने जल प्रबंधन के लिए राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।  इस अवसर पर राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अप्रवासी गुजराती भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !