ईंट-ईंट से राष्ट्र का निर्माण अभियान के तहत ग्राम पंचायत आटूंण कलां में आज शनिवार मनरेगा कार्य स्थल पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा, मुकेश शर्मा ने बताया की राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार ईंट-ईंट से राष्ट्र का निर्माण अभियान के तहत ग्राम पंचायत अटूंण कला के मनरेगा कार्य स्थल पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित श्रमिकों व आमजन को बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, मानव तस्करी, प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा, मजदूरी का कम एवं असमान भुगतान आदि के संबंध में जानकारी दी गई। सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा अपने निर्णय रणधीर सिंह बनाम भारत संघ में यह सिद्धांत प्रतिपादित किया है कि समान कार्य के लिए समान वेतन भारत के संविधान में परिभाषित नहीं किया, लेकिन संविधान के आर्टिकल में भारत के नागरिकों को संघ और संगठन के तहत समान काम के लिए समान वेतन लक्ष्य प्राप्ति के लिए गारंटी प्रदान की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया