भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित आकर्षक ब्याज दर की महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 के बारे में आम जन को जागरूक किया।

सवाई माधोपुर बाजार के उप डाकपाल राजेंद्र मीना और डाक सेवक शेरसिंह ने योजना के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए तथा अधिक से अधिक खाते खुलवाने की अपील करते हुए शहर केविभिन्न मोहल्लों पटवा गली, मनिहारी मोहल्ला, सलावट मोहल्ला, सादर बाजार आदि में घर-घर जाकर योजना की जानकारी दी और शहर वासियों को योजना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होने योजना की संपूर्ण जानकारी के पंपलेट भी बांटे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया