Thursday , 22 October 2026
Breaking News

प्रत्येक विद्यालय में “प्रहरी क्लब” का गठन कर सक्रिय करने करने के दिए निर्देश

प्रत्येक विद्यालय में “प्रहरी क्लब“ का गठन कर सक्रिय करने करने के दिए निर्देश

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग “एक युद्ध नशे के विरूद्ध“ मिशन चला रहा है। इस सम्बंध में बनाई गई संयुक्त कार्ययोजना को लागू करने की रणनीति की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई की अध्यक्षता में आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बालकों को नशे से बचाने के लिए संयुक्त कार्ययोजना को क्रियांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीईओ को निर्देश दिए कि कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में प्रहरी क्लब का गठन करें।

 

प्रहरी क्लब में विद्यालय के बालकों को शामिल कर सक्रिय करें। इसी प्रकार तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान बनाने, इसका बोर्ड लगाने, विद्यालय की सौ मीटर की परिधी में कोई भी वैंडर, दुकानदार नशे की सामग्री, तंबाकू, गुटखा एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री का विक्रय नहीं करें, इसकी पाबंदी एवं पालना करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठकों में नशामुक्ति व नशावृत्ति के उन्मूलन के लिए प्रयास एवं चर्चा की जाए। बाल कल्याण पुलिस अधिकारी द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जाए। जिला आबकारी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विद्यालय के आसपास 100 मीटर के दायरे में मदिरा/शराब की दुकान नहीं रहे। बैठक में सहायक निदेशक बाल अधिकारिता श्रृद्धा गौत्तम, सीडीईओ मिथलेश शर्मा, डीईओ नाथूलाल खटीक, पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया, सीएमएचओ डॉ तेजराम मीना, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सुनील गर्ग सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

बाल संरक्षण योजना क्रियांवयन त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

समेकित बाल संरक्षण योजना क्रियान्वयन त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने बाल संरक्षण के लिए संचालित योजनाओं के क्रियांवयन की अधिकारियों से जानकारी लेकर समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने बालकों की देखरेख के लिए संचालित संस्थाओं की स्थिति पर चर्चा कर संबंधित संस्थाओं की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गोराधाय, उत्कर्ष, समर्थ एवं वात्सल्य योजना के संचालन की जिले में स्थिति की समीक्षा की।

 

बैठक में कलेक्टर ने ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समितियों के संबंध में निर्देश दिए कि इन समितियों को पुनर्जीवित किया जाए। विद्यालयों स्तरीय एसएमसी में सरपंच एवं ब्लॉक स्तरीय समिति में पंचायत समिति प्रधान को जोडकर बाल संरक्षण समितियों के रूप में सक्रिय करें। कलेक्टर ने राजकीय दत्तक ग्रहण ऐजेन्सी में पालना लगवाने के लिए यूआईटी से कार्य करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बाल कल्याण समिति द्वारा इस त्रैमास में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में सहायक निदेशक बाल अधिकारिता श्रृद्धा गौत्तम, सीडीईओ मिथलेश शर्मा, डीईओ नाथूलाल खटीक, पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सुनील गर्ग, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, विभिन्न बाल कल्याण संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

 

 

Instructions given to activate by forming Sentinel Club in every school in sawai madhopur

 

 

1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जायेगा समाज कल्याण सप्ताह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह आयोजित होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुनील गर्ग ने बताया कि 1 अक्टूबर को सुबह साढ़े 11 बजे रीको एरिया, खैरदा स्थित रूकमणी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम होगा। इसमें वृद्धजनों के सम्मान के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। 2 अक्टूबर को सुबह साढ़े 8 बजे गुलाब बाग सीमेन्ट फैक्ट्री में महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा, बापू के प्रिय भजन और रामधुनि की प्रस्तुति होगी। उप स्वास्थ्य केन्द्र, आईएचएस कॉलोनी में सुबह 11 बजे चिकित्सा जांच शिविर लगेगा। 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जिला कारागृह में अपराधी सुधार दिवस मनाया जाएगा।

 

4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, त्रिनेत्र बालगृह आलनपुर में बाल दिवस का आयोजन होगा। 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, सवाई माधोपुर में महिला कल्याण दिवस मनाया जाएगा। 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राजकीय स्वच्छकार छात्रावास, खैरदा में जन चेतना दिवस का आयोजन होगा तथा 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय में विशेष योग्यजन कल्याण दिवस आयोजित कर विशेष योग्यजन को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित किये जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जायेगी।

 

ग्रामीण ओलम्पिक में भाग लेने के लिये रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ाई

ग्रामीण ओलम्पिक में ग्राम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक ग्रामीण खिलाड़ी अब 15 अक्टूबर तक आरजीओके एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिये उन्हें यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। ई-मित्र पर 10 रूपये शुल्क देकर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। जिन खिलाड़ियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में तकनीकि समस्या आ रही है, वे ग्राम विकास अधिकारी से परफोर्मा लेकर इसे भरकर उसी को जमा करवाएं, ग्राम विकास अधिकारी उनके ऑफलाइन आवेदन को ऑनलाइन करवा देंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !