सवाई माधोपुर: बजट घोषणा, सम्पर्क पोर्टल, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने समस्त अधिकारियों को बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता बी.एस. मीना को निर्देशित करते हुए कहा कि जस्टाना, शेषा और बहरावण्ड़ा खुर्द, गलता रोड़ अंसारी मोहल्ले में जलापूर्ति की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही उन्होंने पंचायतराज विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नकारा एवं खराब हैण्डपंपों का चिन्हिकरण कर सूची उपलब्ध करवाने, खराब हैण्डपंपों को तुरन्त प्रभाव से सही करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दीपावली के त्यौहार से पूर्व बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हिकरण कर तुरन्त प्रभाव से पेचवर्क करवाने, सड़कों पर संबंधित एजेन्सी जैसे रिडकोर, एन.एच. और आरएसआरडीसी के बोर्ड स्थापित करवाने के निर्देश दिए है।
उन्होंने जिले के जर्जर विद्यालय एवं आंगनबाड़ी भवनों की समीक्षा करते हुए शीघ्र की मरम्मत एवं पुनरूद्धार कार्य प्रारम्भ कर भवनों को दुरूस्त करने के निर्देश एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश गुप्ता एवं उप निदेशक आईसीडीएम प्रियंका शर्मा को दिए। उन्होंने पंचायतराज विभाग एवं नगर परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर डेंगू, मलेरिया मौसमी बीमारियों के प्रभावी रोकथाम व मच्छरों के प्रकोप को कम करने हेतु वार्ड व ग्राम पंचायतवार चार्ट बनाकर जलभराव वाले गांवों, गली, मोहल्लों में फोगिंग करवाने, एन्टी लार्वा गतिविधियों करवाने, एमएलओं डलवाने के निर्देश अतिरिक्त सीएमएचओं को दिए।
साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु चेस्ट एक्स-रे बढ़ाने, अभियान चलाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने, टीबी मरीजों को निक्षय किट का वितरण करने के निर्देश अतिरिक्त सीएमएचओं को दिए है। उन्होंने जिले में यूरिया एवं डीएसी की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिले के किसानों को उर्वरक की कमी न हो इसके लिए अधिकारयों को पाबंद करते हुए कहा कि जिले के लिए प्राप्त होने वाले उर्वरक अ*वैध तरीके से किसी अन्य जिले में न जाए।
उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत कर लाभांवित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय जनसुनवाई, सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त होने वाले परिवादों का समाधान समरूबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार आर.के. अटल, उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा, उप निदेशक मीना आर्य, एलडीएम प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
