Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बाजार में अनावश्यक भीड़ नहीं करने के निर्देश

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह एवं प्रशासनिक अमला, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित पूरी पुलिस टीम ने आज धारा 144 की कढाई से पालना करवाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की। कलेक्टर डॉ. सिंह ने अत्याश्यक वस्तुओं की दुकाने खुली रखने तथा अन्य दुकाने नहीं खुले, इसके लिए पाबंद किया। उन्होंने सब्जी मंडी एवं विभिन्न स्थानों पर पहुुंचकर लोगों का समझाया तथा पांच से ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो इसके निर्देश दिए।
कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं हो, इसके लिए लोग अपने घरों में ही रहे। बहुत आवश्यक हो, खाने पीने का सामान समाप्त हो गया हो तो ही घर के बाहर जाएं। कोरोना से घबराएं नहीं, सावधानियां एवं बचाव के उपाय एवं चिकित्सकीय प्रोटोकाल का पालन करें। कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, पुलिस प्रशासन से भी गांवों एवं शहरों में पंफलेट, होर्डिंग्स, एड्रेसिंग सिस्टम लगाकर अनाउंस कर कोरोना से बचाव के संबंध में जानकारी देने तथा लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।

Instructions not rush market unnecessarily corona virus update

134 लोगों की स्क्रीनिंग की गई:- सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि दूसरे देश या संक्रमित स्थानों से आए 134 लोगों को स्क्रीनिंग कर होम आइसोलेट, तथा एक जने को सामान्य चिकित्सालय के क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है। एक जने के सैम्पल लेकर जांच के लिए जयपुर भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। होम आइसोलेट किए गए लोगों को जारी दिशा निर्देशों की पालना करने, सार्वजनिक स्थलों पर आवागमन के साथ ही परिजनों, रिश्तेदारों व जन सामान्य से संपर्क नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया है। निर्देशों की अवहेलना करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

62 हजार 619 घरों को किया गया सर्वे:- जिले में चिकित्सा विभाग की 364 टीमे लगातार कार्य कर डोर टू डोर सर्वे कर रही है। सीएमएचओ ने बताया कि टीमों ने 62 हजार 619 घरों का सर्वे किया एवं 2 लाख 49 हजार 998 लोगों की जांच की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !