ईरान: अमेरिका-इजराइल (Israel) और ईरान (Iran Israel Conflict) के बीच जारी तनाव के बीच जं*ग का आज 16वां दिन है। इस दौरान ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान देते हुए कहा कि अगर इजराइल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) जिंदा हैं तो उन्हें ढूंढकर मा*रेंगे। अल जजीरा के अनुसार IRGC ने उन्हें “मासूम बच्चों का ह*त्यारा” बताते हुए कहा कि वे पूरी ताकत से उनका पीछा करेंगे।
दरअसल, 13 मार्च को बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो संदेश सामने आया था। वीडियो के एक फ्रेम में उनके हाथ में छह उंगलियां दिखने का दावा किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे AI या डीपफेक बताया जाने लगा। इसके बाद यह अफवाह भी फैली कि ईरान Iran) के ह*मले में नेतन्याहू की मौ*त हो गई या वे जर्मनी भाग गए हैं।
हालांकि इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन खबरों को फ*र्जी बताते हुए कहा कि नेतन्याहू सुरक्षित हैं। वहीं ईरान ने यह भी कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई (Mojtaba khamenei) पूरी तरह सुरक्षित हैं। इससे पहले कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे ह*मले में घायल होकर कोमा में हैं, लेकिन ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
