Saturday , 19 September 2026
Breaking News

LPG की किल्लत के बीच सिलेंडर की भारी ब्लैक मार्केटिंग, 900₹ वाला 1800₹ में

नई दिल्ली: देश में LPG गैस की किल्लत के बीच कई राज्यों में सिलेंडर की कालाबाजारी तेजी से बढ़ गई है। घरेलू गैस सिलेंडर जहां सामान्य तौर पर करीब 900 रुपए में मिलता है, वहीं ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत 1700 से 1800 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भी कई जगह 3500 से 4000 रुपए तक में बेचे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई पर असर पड़ रहा है, जिससे देश के कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी कर रहे हैं।

Amid LPG shortage, cylinders are being black marketed extensively, with those selling for ₹900 sold for ₹1800.

कई राज्यों में ब्लैक मार्केटिंग का खुलासा

  • भोपाल में कॉमर्शियल सिलेंडर, जिसकी कीमत करीब 1918 रुपए है, वह ब्लैक में करीब 4000 रुपए में बेचा जा रहा है।

  • बिहार में 918 रुपए वाला घरेलू सिलेंडर 1700 से 1800 रुपए तक बेचा जा रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर भी 5000 रुपए तक में मिल रहा है।

  • लखनऊ में लोगों को दिनभर लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, लेकिन 1600 रुपए देने पर तुरंत सिलेंडर मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

 

इंडक्शन की डिमांड में 50% बढ़ोतरी:

कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने के कारण होटल और रेस्टोरेंट अब इंडक्शन पर खाना बनाना शुरू कर रहे हैं। इससे बाजार में इंडक्शन की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। जयपुर के जयंती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता के अनुसार, पहले 2500 से 3000 रुपए में मिलने वाला इंडक्शन अब 4500 रुपए तक में बिक रहा है। सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग जारी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

Where is the BJP Parshad Wife appeals to SP Jyeshtha Maitreyi to help locate him Sawai Madhopur Vikalp Times

BJP पार्षद कहां हैं? पत्नी ने SP ज्येष्ठा मैत्रेयी से लगाई तलाश की गुहार

सवाई माधोपुर: खंडार (Khandar) नगरपालिका (Nagar Palika) में 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद …

Even leaders who lost the election can become Mayors or Chairpersons Why did Sachin Pilot oppose this Rajasthan Vikalp Times

चुनाव हारे नेता भी बन सकते हैं मेयर-सभापति! सचिन पायलट ने क्यों किया था विरोध?

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनावों (Nagar Nikay Chunav) में इस बार कुछ ऐसे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !