Wednesday , 14 August 2024

चोरों ने आयरन वर्कशॉप से 150 किलो लोहा किया पार 

कोटा: कोटा जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कोटा में रोजाना चोर बेखौफ होकर चोरी कर रहे है। ऐसा ही एक मामला उद्योगनगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहाँ पर चोरों ने मल्टीमेटल के सामने स्थित एक लेथ मशीन के वर्कशॉप में सेंध मारी है। चोरों ने वर्कशॉप से शाफ्ट और प्लेटें सहित लोहे के आइटम पर हाथ साफ किया है। चोरी की घटना वहाँ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

 

Iron workshop police kota news update 12 aug 2024

 

 

पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना भी किया है। पीड़ित अब्बास ने बताया कि घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है। उन्होंने बताया कि चोर वर्कशॉप की 7 फीट ऊंची दीवार लांग कर अंदर घुसे है। चोर वर्कशॉप में रखी लोहे की शाफ्ट, लोहे की प्लेटें सहित 150 किलो लोहे का सामान चुराकर ले गए।

 

 

 

करीब एक सप्ताह पहले भी वर्कशॉप से 150 किलो लोहे के सामान चोरी हुए थे। उस दौरान वहाँ पर सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं थे। शायद इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे है। अब्बास ने बताया कि वर्कशॉप में 24 घंटे गार्ड की ड्यूटी रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Married Woman kota police news 13 aug 2024

फं*दे पर लटका मिला विवाहिता का श*व

फं*दे पर लटका मिला विवाहिता का श*व     कोटा: फं*दे पर लटका मिला विवाहिता …

Nanda Devi Express train divided into two parts in bharatpur

दो हिस्सों में बंटी नंदा देवी एक्सप्रेस

भरतपुर/कोटा: देहरादून से कोटा के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन 12402 गत सोमवार …

Friend Suket Kota News 13 aug 2024

दोस्त ही निकला ह*त्यारा

कोटा: कोटा जिले की सुकेत थाना पुलिस ने ह*त्या करने के एक आरोपी को गिर*फ्तार …

Women Gold Chain police news 13 aug 2024

महिला की चेन तोड़कर भागे ब*दमाश

कोटा: कोटा जिले में चेन स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रहा …

2 year old girl Snake bite kota news 13 aug 2024

सर्पदंश से 2 वर्षीय बालिका की मौ*त

सर्पदंश से 2 वर्षीय बालिका की मौ*त       कोटा: सर्पदंश से 2 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !