जयपुर ACB ने आज सबसे बड़ा धमाका किया है। जयपुर ACB ने घुमंतू बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गोपाल केसावत को रिश्वत लेते ट्रैप किया है। ACB ने गोपाल केसावत को साढ़े 18 लाख रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। इसके साथ ही ACB ने 3 अन्य लोगों को भी दबोचा है। ACB ने दलाल रविन्द्र सहित दो अन्य आरोपी ट्रैप किए गए है।

इन्होंने RPSC द्वारा आयोजित RAS भर्ती सहित विभिन्न परीक्षाओं में सलेक्शन कराने की एवज में घूस मांगी थी। ACB की यह कार्रवाई DG ACB हेमंत प्रियदर्शी, DIG रणधीर सिंह के निर्देश पर हुई है। ASP बजरंग सिंह शेखावत, राजेंद्र नैन, DSP राजेश जांगिड़ एवं सचिन शर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया