जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के कैफे में एक कॉलेज की छात्रा से रे*प का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोस्ती कर झूठे प्यार में फां*साकर आरोपी ने उसके साथ रे*प किया है। अ*श्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की ध*मकी भी दी। इसके बाद पीड़ित कॉलेज छात्रा ने विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच विद्याधर नगर एसएचओ राकेश ख्यालिया कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर की रहने वाली 20 साल की कॉलेज छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया है कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। दोस्त बनने पर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी ने उसके विद्याधर नगर स्थित एक कैफे में बुलाया।
मिलने जाने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। वि*रोध करने पर प्यार का झूठा वादा कर आरोपी ने उसके साथ रे*प किया। उसका अ*श्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। अ*श्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की ध*मकी देने लगा। लगातार मिल रही धम*कियों से परेशान होकर पीड़ित युवती ने आरोपी फ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
