जयपुर: जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी ने रविवार रात दबिश देकर नोट त*स्करी के मामले में दो बद*माशों को पकड़ा है। चित्रकूट इलाके से पकड़े दोनों बद*माशों से 2.90 लाख रुपए के न*कली नोट मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने न*कली नोटों की खेप उत्तर प्रदेश से लेकर आना बताया है। स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि न*कली नोट त*स्करी में बद*माश गोविंद चौधरी निवासी झालावाड़ और देवांश फांडा निवासी चित्रकूट नगर वैशाली नगर को गिरफ्तार किया है।
सीएसटी के इंस्पेक्टर रतन सिंह की टीम काे सूचना मिली थी की चित्रकूट इलाके में एक युवक कार में घूम रहा है, जिसके पास न*कली नोट हैं। सीएसटी ने सूचना पर सं*दिग्ध कार को चित्रकूट इलाके में पकड़ लिया। कार सवार की तलाशी लेने पर उसके पास न*कली नोट मिले। पुलिस ने आरोपी कार सवार गोविंद को राउंडअप कर उसके पास मिले 1.90 लाख रुपए के न*कली नोट जब्त किए। गोविंद से पूछताछ में उसके साथी देवांश के पास भी न*कली नोट होना सामने आया है।
सीएसटी टीम ने चित्रकूट इलाके में स्थित देवांश के फ्लैट पर दबिश दी। देवांश को पकड़ उसके कब्जे से 1 लाख रुपए के नक*ली नोट मिले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिर*फ्तार किया। जिनके कब्जे से मिले 2.90 लाख रुपए के न*कली नोट जब्त किए गए। पूछताछ में सामने आया कि न*कली नोटों की खेप सहारपुर उत्तर प्रदेश से लेकर आए थे। पुलिस ब*दमाशों से पूछताछ की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
