जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शादीशुदा युवक द्वारा एक युवती से दोस्ती कर रे*प करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शादीशुदा युवक ने घर से भगाकर युवती से झूठी शादी की। इस दौरान आरोपी ने रे*प के दौरान अ*श्लील वीडियो भी बनाएं। आरोपी दोस्त ने वीडियो वायरल करने की ध*मकी दी। आरोपी लाखों रुपए के गहने और कैश लेकर फ*रार हो गया। पीड़िता ने जालूपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
इस मामले की जांच एसएचओ जालूपुरा हवा सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सोडाला निवासी 22 वर्षीय युवती ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ समय पहले ए-चेट एप्लीकेशन पर उसकी दोस्ती भरत शर्मा निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान धीरे-धीरे आरोपी ने उसे प्रेम जा*ल में फं*सा लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती से शादी करने का ऑफर रखा।
युवती ने आरोप लगाया है कि गत 1 अक्टूबर को मिलने के बहाने संसार चंद्र रोड स्थित एक होटल में बुलाकर रे*प किया। इसके बाद शादी का झां*सा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया और झूठी शादी कर दे*हशो*षण किया। आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान अ*श्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी ने युवती को विश्वास में लेकर सोने-चांदी के गहने और 7 लाख रुपए भी ऐं*ठ लिए। करीब 6 दिन साथ रहने के दौरान युवती को आरोपी भरत के पहले से ही शादीशुदा होने का पता चला। वि*रोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मा*रपीट कर अ*श्लील वीडियो वायरल करने की ध*मकी दी। इसके बाद पीड़िता ने जालूपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
