झालावाड़: झालावाड़ पुलिस ने ऑपरेशन शटर डाउन के तहत दो इनामी आरोपियों को गिर*फ्तार किया है। यह आरोपी सरकारी योजनाओं में ठ*गी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फ*रार थे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इन गिर*फ्तारियों में एटीएस और एसओजी का सहयोग लिया गया। गिर*फ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विक्रम सैनी और नरेश सैनी के रूप में हुई है। इन दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस का मानना है कि इन आरोपियों की गिर*फ्तारी से मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। गौरतलब है कि झालावाड़ पुलिस ने पहले भी सायबर ठ*गी के एक बड़े गि*रोह का पर्दाफाश किया था।इस दौरान देशभर से करीब 38 लोगों को गिर*फ्तार किया गया था। यह गि*रोह पीएम सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले पैसों की धो*खाधड़ी कर ह*ड़प लेता था। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
