झालावाड़: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने झालावाड़ जिले के स्कूल में हुए हा*दसे के बाद मृत*क बच्चों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है। झालावाड़ जिले के मनोहर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौ*त हो गई और कई घायल हो गए है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य सरकार की ओर से मृ*तक बच्चों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि परिवार से हमारी बात हुई है। सरकार की तरफ से उन्हें 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक बहुत अच्छा सुंदर विद्यालय बनाएंगे और विद्यालय के जो कमरे होंगे वह उन बच्चों के नाम से होंगे जिनकी इस हादसे में मृ*त्यु हो गई है।
उन्होंने कहा कि हम निष्पक्ष जांच करवा रहे हैं, इसमें जो भी दोषी होगा उसे दं*ड देंगे। बीबीसी हिन्दी के सहयोगी संवाददाता मोहर सिंह मीणा ने बताया है कि बीती शाम श*वों का पोस्टमार्टम के बाद सातों मृ*त बच्चों के श*व गांव पहुंच चुके हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार हो रहा है। मोहर सिंह मीणा के अनुसार इस हा*दसे में घायल नौ बच्चों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
