जोधपुर: राजस्थान के जिले जोधपुर के हॉस्पिटल परिसर में 14 साल की एक ना*बालिग के साथ गैं*गरे*प की का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता दो दिन पहले ही अपने परिजनों से गुस्सा होकर घर से निकली थी। बीते रविवार की रात को जब अस्पताल परिसर में वह अकेली बैठी हुई थी तो उसे दो युवक उठाकर पीछे डंपिंग यार्ड के कमरे में ले गए।
जहां उसके साथ गैं*गरे*प किया गया। दोनों युवक ठेके पर लगे सफाईकर्मी बताए जा रहे है। सोमवार देर रात को पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आज मंगलवार को एफएसएल टीमों को जांच के लिए बुलाया है। प्रताप नगर एसीपी अनिल कुमार के अनुसार बीते सोमवार की रात को सूरसागर थानाधिकारी ने सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि थाने में एक ना*बालिग की एमपीआर दर्ज थी।
उसी ना*बालिग से अस्पताल परिसर के पीछे की तरफ बने डंपिंग यार्ड के कमरे में दो युवकों ने गैं*गरे*प किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए है। इसके साथ ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कर उसके बयान लिए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
