सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड मुख्यालय पर राजस्थान पत्रिका के संवाददाता एवं आईएफडब्ल्यूजे के सदस्य रमाकांत शर्मा का आज बुधवार को मध्यप्रदेश की सीमा में कार दुर्घटना में दर्दनाक मौ*त हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार 4 अन्य लोगों के साथ वे मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे की अचानक उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई और शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पत्रकार की मौ*त की खबर से पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। रमाकांत के बड़े भाई श्रीकांत शर्मा सवाई माधोपुर पत्रिका में संवाददाता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया