Sunday , 8 March 2026
Breaking News

महिलाओं को 2500 रुपये देने के सवाल पर जेपी नड्डा क्या बोले

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने के लिए केंद्र ने 5100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली चुनाव के घो*षणा पत्र में बीजेपी ने कहा था कि राजधानी में उसकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे।

 

JP Nadda statement on the question of giving Rs 2500 to women

 

 

मुझे खुशी है कि आज यहां मेरे आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में यहां की महिलाओं को देने के लिए 5100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी को जो जीत मिली है वो महिलाओं के समर्थन के बगैर संभव नहीं था। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के विकास नहीं बल्कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता देते हैं।

 

 

 

 

बीजेपी ने दिल्ली में अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि 2025 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आठ मार्च से हर महिला को 2500 रुपये दिए जाएं। नड्डा के इस एलान से ठीक पहले दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दिल्ली की महिलाएं अपने मोबाइल पर ताक कर ये इंतजार कर रही हैं, उनके खाते में 2500 रुपये जमा होने का मैसेज कब आएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !