खण्डार थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन का वांछित आरोपी वाहन मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोहन लाल पुत्र लडडु लाल निवासी सुमनपुरा की झोंपड़ी खण्डार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अमरेश सिंह ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अवैध बजरी खनन परिवहन के वांछित आरोपियों की शीध्र गिरफ्तारी एवं कार्रवाई हेतु अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी खण्डार के नेतृत्व में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एमएमडीआर एक्ट व एमवी एक्ट में वांछित आरोपी वाहन मालिक मोहन लाल पुत्र लडडु लाल निवासी सुमनपुरा की झोंपड़ी खंडार को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी अमरेश सिंह, मेघराज हेड कांस्टेबल, ऋषि कांस्टेबल एवं करतार सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया