Friday , 6 March 2026
Breaking News

कुण्डेरा थाना पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल सहित हिस्ट्रीशीटर लोकेश उर्फ मोदी को किया गिरफ्तार

कुण्डेरा थाना पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल सहित हिस्ट्रीशीटर लोकेश उर्फ मोदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा और सीओ शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

 

सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान द्वारा गत बुधवार को कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधी लोकेश उर्फ मोदी पुत्र छीतरमल निवासी शेरपुर, कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर को जब्त किया है। पुलिस आरोपी लोकेश उर्फ मोदी के पास बिना लाइसेंस के एक देशी पिस्टल मिलने पर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

 

 

Kundera police station arrested history-sheeter Lokesh urf Modi along with illegal weapon in sawai madhopur

 

 

पुलिस ने बताया कि गत बुधवार को रामवतार कांस्टेबल और ओमप्रकाश कांस्टेबल सीएसटी आयुक्तालय जयपुर ने सूचना दी कि कुण्डेरा थाना पुलिस का हिस्ट्रीशीटर लोकेश मोदी निवासी शेरपुर के पास एक देशी पिस्टल है, जिसे लेकर लोकेश मोदी गांव में घूम रहा है। सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान हरिसिंह कांस्टेबल, अजय कांस्टेबल, जनार्दन कांस्टेबल मय प्राईवेट वाहन के थाने से रवाना हुए। पुलिस जब शेरपुर बस स्टेण्ड पर पहुंची तो लोकेश मोदी बाबर्दी पुलिस को देखकर गांव की तरफ भागने लगा। जिसका पीछा करके घेरा देकर पकड़ा।

 

 

पुलिस ने जब उससे नाम पता पुछा तो अपना नाम लोकेश उर्फ मोदी पुत्र छीतरमल निवासी शेरपुर, कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर बताया। जिसकी तलाशी एएसआई अब्दुल रहमान ने ली, तो पेन्ट की बाँयी आट में एक अवैध देशी पिस्टल 32 बोर मिली। पुलिस ने आरोपी से अवैध देशी पिस्टल को अपने कब्जे में रखने के बारे मे अनुज्ञा पत्र बाबत पूछा तो अपने पास कोई अनुज्ञा पत्र नहीं होना बताया।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी लोकेश उर्फ मोदी द्वारा अवैध देशी पिस्टल को बिना अनुज्ञा पत्र के अपने कब्जे में रखने पर आर्म्स एक्ट की धारा में पाए जाने पर लोकेश उर्फ मोदी के कब्जे में मिली अवैध देशी पिस्टल 32 बोर को मौके पर जब्त कर एक सफेद कपड़े की थैली में रखकरशील्ड मोहर कर मार्क ए अंकित किया और अपने कब्जे में ली। पुलिस आरोपी से प्रकरण में गहनता से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान, हरिसिंह कांस्टेबल, अजय कुमार कांस्टेबल, जनार्दन कांस्टेबल, रामवतार कांस्टेबल सीएसटी आयुक्तालय जयपुर, ओमप्रकाश कांस्टेबल सीएसटी आयुक्तालय जयपुर मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !