Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कुण्डेरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को किया जब्त

कुण्डेरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार सवाई  माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं सीओ शहर सवाई माधोपुर शकील अहमद के सुपरविजन में थानाधिकारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में जाप्ता द्वारा गत गुरुवार को एक चालक जो ट्रैक्टर मय ट्रॉली जिसमें अवैध बजरी भरी हुई थी को खाली कर ट्रैक्टर मय ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। जिस पर ट्रैक्टर – ट्रॉली को एमएमडीआर एक्ट में जप्त किया गया।

 

Kundera police station seized a tractor-trolley filled with illegal gravel in sawai madhopur

 

उल्लेखनीय है की गत गुरुवार को हेमन्त कुमार हेड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई हेतु ईलाका थाना कस्बा कुण्डेरा से रईथा खुर्द रोड़ पर गश्त कर रहा था। जाब्ता जब शाम 7 बजे कीरों की ढाणी जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचा तो सामने से एक महिन्द्रा ट्रैक्टर – ट्रॉली जिसमें बजरी भरी हुई थी, आता हुआ दिखाई दिया। चालक को ट्रैक्टर रुकवाने का ईशारा किया तो उसका चालक बावर्दी पुलिस को देखकर अपनी ट्रॉली का पीछे का हुक, डाला खोलकर, ट्रैक्टर को बहुत तेज भगाकर ट्रॉली का प्रेशर ऊंचा कर बनास नदी में जाने वाले कच्चे रास्ते में ट्रॉली में भरी हुई बजरी को फैलाता हुआ भगाने लगा।

 

 

जिसका जाप्ता ने गाड़ी से पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर – ट्रॉली को खेतो में छोड़कर भाग गया। इसके बाद एमएमडीआर एक्ट में चालक/मालिक के खिलाफ थाने पर मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी रामवीर सिंह, हेमन्त कुमार हेड कांस्टेबल, दयाशंकर कांस्टेबल, राजेश कांस्टेबल एवं संजू सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !