Sunday , 7 June 2026
Breaking News

हिमाचल के बिलासपुर में लैंडस्लाइड की चपे*ट में आई बस, 16 लोगों की मौ*त

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन की चपे*ट में एक बस आ गई, जिसमें अब तक 16 लोगों की मौ*त हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पर दुख जताया है और इससे जुड़ी जानकारी दी है। घटना की जानकारी देते हुए सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट के पास हुए भीषण भूस्खलन की खबर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है।

 

landslide in Bilaspur, Himachal Pradesh

 

 

उन्होंने कहा कि इस भारी भूस्खलन में एक प्राइवेट बस के चपे*ट में आने से 16 लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला है और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। हा*दसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीएम ने कहा कि अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूं।

 

 

सीएम सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार ने मृ*तकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीएम सुक्खू ने कहा कि जिस तरह से अभी भी बारिश हो रही है और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, ऐसे में लोगों को एहतियात बरतना होगा। इससे पहले बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप धवल ने 15 मृ*तकों की जानकारी देते हुए कहा था कि इनमें 9 पुरुष, 4 महिलाएं और दो बच्चे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !