जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक गांव में शनिवार तड़के भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के सात लोगों की मौ*त हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को मौ*त की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री उमर अबदुल्लाह के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया है।
बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने रियासी के भद्दर गांव में हुए भूस्खलन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौ*त हो गई। सीएम ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने, संवेदनशील इलाक़ों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
