Thursday , 23 April 2026
Breaking News

खेतों में भरा पानी, ग्रामीणों ने की पानी की निकासी नहर तक करने की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में विगत दिनों हुई भारी बारिश से बांधों सहित जिले के तकरीबन सभी ताल तलैया फुल हो गये। इसी कड़ी में विगत दिनों हुई बारिश के कारण गम्भीरा रोड स्थित जीनापुरा का तालाब पूरी तरह लबालब भर गया और ओवेरफ्लो हो गया। तालाब के ओवेरफ्लो होने से करीब एक दर्जन से भी अधिक किसानों के खेतो में भी पानी भर गया। जिससे एक तरफ जहाँ किसानों खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई, वही अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है।

 

Fields were filled with water, villagers demanded that the water be drained to the canal in sawai madhopur

 

 

पीड़ित किसानों ने ग्राम पंचायत से लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर खेतों से पानी निकासी की मांग की है। ग्रामीण मनोज कुमार मीणा ने बताया कि पहले जब भी तालाब ओवेरफ्लो होता था तो सड़क और नहर के माध्यम से तालाब का ओवरफ्लो का पानी निकल जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वर्तमान में टोंक रोड पर बायपास पुलिया ओर देवपुरा से कुस्तला बाईपास रेलवे लाईन का निर्माण कार्य चल रहा है।

 

 

 

जिसके कारण सम्बंधित ठेकेदार द्वारा तालाब के ओवेरफ्लो पानी निकासी के रास्ते मे मिट्टी डाल दी गई, जिससे तालाब के ओवेरफ्लो के पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई और तालाब का पानी किसानों के खेतों तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खेतों के पानी की निकासी की मांग की हैं ताकि किसानों की फसल खराब होने से बचाई जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !