Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से 14 लाख लोग प्रभावित, 17 लोगों की मौ*त

पाकिस्तान: रावी, चिनाब और सतलुज नदियों में उफान के कारण पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ से 14 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने चेतावनी दी है कि बारिश और भारत से आने वाले पानी की वजह से हालात और खराब हो सकते हैं। लाहौर के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। रावी पुल के टूटने का भी खतरा बना हुआ है। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

14 lakh people affected by heavy rains and floods in Punjab Pakistan

रावी नदी का पानी अब किनारों पर बसे लोगों के घरों में घुसने लगा है। घरों की दीवारें टूट गई हैं और सामान भी बह गए हैं। लोग जलस्तर घटने का इंतजार कर रहे हैं। पंजाब पुलिस ने बताया है कि बाढ़ से प्रभावित 62,000 से ज्यादा लोगों और 50,000 से ज्यादा पशुओं को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

अधिकारियों ने चिनाब और रावी नदी में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर सियालकोट में देखने को मिला है। पंजाब के अधिकारियों ने अब तक प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ के कारण 17 लोगों की मौ*त की पुष्टि की है। बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक और निजी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !