उत्तराखंड:- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आज रविवार की सुबह भूस्खलन होने की वजह से कुछ लोग ह*ताहत हुए हैं। हालांकि इस हा*दसे में जान-माल का कितना नुकसान हुआ है, अभी इसके बारे में साफतौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस घटना में तीन लोगों की मौ*त हुई है जबकि दो लोग घायल हुआ हैं।

हा*दसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के ह*ताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।”
केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 21, 2024
पुष्कर सिंह धामी ने लिखा है कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। “हा*दसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।” “ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया