Saturday , 7 March 2026
Breaking News

हज यात्रा – 2026 के ट्रेनर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर

जयपुर: हज यात्रा 2026 में चयनित हज यात्रियों को हज अरकान, व्यवस्थागत निर्देशों एवं संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रदान करने के लिए  पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी हज ट्रेनर्स की प्रशिक्षण प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशासी अभियंता अबु सुफियान चौहान ने बताया कि ट्रेनर पद हेतु आवेदन के लिए आवेदन पत्र, आवश्यक योग्यताओं के संबंध में जानकारी तथा अन्य सूचनाएं हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध हैं।

 

Last date for application for Hajj Pilgrimage - 2026 Trainers is October 27

 

 

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति मय शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, हज या उमराह वीजा एवं संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न कर 27 अक्टूबर 2025 तक कक्ष संख्या 1106, प्रथम तल, मुख्य भवन, शासन सचिवालय, जयपुर में कार्यालय समय के दौरान जमा कराना आवश्यक है। चौहान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार द्वारा अंतिम चयन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !