Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आपकी बेटी योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत साधन विहीन बालिकाओं को आपकी बेटी योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, इसके लिए बालिका शिक्षा फाउंडेशन राजस्थान में आवेदन मांगे गए हैं। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सवाई माधोपुर एजाज अली ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में साधन विहीन बालिकाओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आपकी बेटी योजना संचालित है। उन्होंने बताया की जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों के संस्था प्रधान बालिका शिक्षा फाउंडेशन राजस्थान जयपुर द्वारा वर्ष 2022-23 में अध्यनरत बालिकाओं हेतु तीन योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन विद्यालय के शाला दर्पण पर भरे जाएंगे, जिसकी अन्तिम तिथि 31 जनवरी है।

 

Last date for application of Aapki Beti Yojana is 31 January in Rajasthan

 

सभी संस्था प्रधान पात्र बालिकाओं के आवदेन पत्र निर्धारित तिथि तक शाला दर्पण पर ऑनलाइन दर्ज करते हुए लॉक करना सुनिश्चित करें। योजना के तहत पहली से आठवीं तक की बालिकाओं को 21 सौ रुपए तथा नौवीं से 12वीं कक्षा तक अध्ययनरत बालिकाओं को 25 सौ रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की बालिकाएं जिनके माता-पिता दोनों अथवा दोनों में से किसी एक का निधन हो गया हो, को इसमें पहली प्राथमिकता दी जाएगी। दूसरी वरीयता में बीपीएल परिवार की बालिकाएं तथा तीसरी वरीयता में ऐसी बालिका जिनके माता-पिता दोनों अथवा एक का निधन हो गया हो और परिवार की आय 2 हजार रुपए मासिक से कम हो को शामिल किया गया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !