वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी कुमार शर्मा को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) का सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन के प्रदेश सचिव भविष्य कुमार भानू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हरिबल्लभ मेघवाल ने शर्मा को जार का जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उनकी इस नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है। इस नियुक्ति के बाद जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने खुशी जताते हुए सूचना केंद्र में शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया