Sunday , 6 September 2026
Breaking News

बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें-कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने एक बार फिर आमजन से अपील की है कि बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। अगर आर्थिक स्थिति ऐसी है कि आजीविका के लिये घर से निकलना ही पड़ेगा, तो ही घर से निकलें। आमजन का जीवन बचाने के लिये हैल्थ वर्कर, पुलिस व अन्य फ्रंटलाइन वर्कर अपना घर-बाहर छोड़ कर अस्पताल और सड़कों पर हैं, उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए घर पर ही रहें ताकि कोरोना संक्रमण से लड़ने की उनकी लड़ाई कमजोर न पड़े। कलेक्टर ने बताया कि हमारे जिले में भी गत 3-4 दिन में काफी पाॅजिटिव केस आए हैं। अभी जिले में 2209 एक्टिव केस हैं। हमारे पास बेड, ऑक्सीजन, वेंटीलेटर और जीवनरक्षक दवाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन अब भी आमजन ने सावधानी नहीं बरती, घरों में न रहे, 2 गज की दूरी का पालन नहीं किया तो दुर्भाग्य से वह स्थिति आ सकती है जो देश के कई शहरों में आ चुकी है। कलेक्टर ने बताया कि आजीविका कमाने के लिये पूरा जीवन पड़ा है, अभी संकट का समय है, अनुशासन का पालन कर इस संकट की घड़ी को बीत जाने दें। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन किसी व्यक्ति के सामने भोजन का संकट नहीं आने देगी, बेवजह खाने-पीने की चीजों का स्टाॅक न करें, कोई कालाबाजारी करें या उचित मूल्य से अधिक में सामान बेचें तो प्रशासन को सूचित करें।

leave the house when important work - Collector

उन्होंने बताया कि स्वयं और दूसरों का मनोबल बढ़ाते रहें तथा कोरोना के लक्षण मिलते ही जाॅंच करवाएं, पाॅजिटिव हैं तो चिकित्सक की सलाह माने तथा खुद के मन से ही कोई उपचार शुरू न करें। उन्होंने कहा कि 45 साल से अधिक के व्यक्ति जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं तथा 18 साल से अधिक आयु वाले ऑनलाइन पंजीयन में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। जिन पात्र परिवारों ने अभी तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण नहीं करवाया है, 30 अप्रैल तक पंजीकरण करवा लें अन्यथा उन्हें योजना का लाभ लेने के लिये अगले तीन माह तक इंतजार करना पड़ेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !